Dehradun

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शराब तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तों को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही

अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 04 पेटी देसी शराब हुई बरामद

शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को पुलिस ने किया सीज

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:-

*01: थाना प्रेमनगर*

*135 ट्रैटा पैकेट देशी मसालेदार शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

प्रेमनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 29-09-2026 को चौकी गेट झाझरा के पास से 01 अभियुक्त नत्थू सिंह पुत्र होशियार सिंह को स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एचके-2088 पर 135 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 206/2026 धारा 60/72 आबकारी अधि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटर साइकिल को सीज किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

नत्थू सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्राम धूलकोट, निकट ग्राफिक एरा माता मन्दिर के पास, थाना प्रेमनगर, देहरादून (उम्र 40 वर्ष)

*बरामदगी:*

1- 135 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब
2- तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07- एचके-2088

*2- थाना बसंत विहार*

*52 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनाँक 29-09-26 को बसंत विहार पुलिस द्वारा इंदिरानगर क्षेत्र से 01 अभियुक्त रमेश चंद्र पुत्र मेहर सिंह को 52 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब माल्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना बसंत विहार पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

रमेश चंद्र पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम उमेदपुर, थाना बसंत विहार, देहरादून, उम्र -41 वर्ष

*बरामदगी:*

52 ट्रेटा पैक अवैध देशी शऱाब माल्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *