उत्तराखंड

अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस का एक्शन

Spread the love

*कोतवाली विकासनगर*

*बिना वैध लाइसेंस/अनुमति के मांस विक्रय करने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने लिया हिरासत में, की वैधानिक कार्यवाही*

*एसएसपी दून के निर्देशो पर अवैध रूप से पशु कटान/बिक्री में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी*

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध रूप से मांस का विक्रय एवं भंडारण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा प्रभावी रूप से चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पर गठित टीम द्वारा दिनांक 28/09/2026 को विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत संचालित मांस की दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच करते हुए सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें 01 व्यक्ति को बिना वैध लाइसेंस/अनुमति के मांस का विक्रय/भंडारण करता पाया गया। पुलिस टीम द्वारा संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा सक्षम प्राधिकारी से वैध लाइसेंस/अनुमति प्राप्त किए बिना मांस का विक्रय अथवा भंडारण नहीं हेतु जाने हेतु सख्त चेतावनी दी गई।

पूर्व में भी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27/09/2026 को बिना वैध लाइसेंस/अनुमति के पशु मांस के विक्रय करने पर 03 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई थी।

*हिरासत में लिये गये व्यक्ति का विवरण*

इलियास उर्फ परवेज पुत्र ताहीर निवासी बस स्टैंड जीवनगढ, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र- 38 वर्ष

*पुलिस टीम:-*

1- उ०नि० सतेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर
2- का० दिनेश बाबू
3- का० पदम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *