UTTRAKHAND

किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

Spread the love

मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की ओर से जनता इंटर कॉलेज ग्वीनखाल में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

बीरोंखाल गढ़वाल ।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की ओर से शनिवार को विकासखंड बीरोंखाल के जनता इंटर कॉलेज ग्वीनखाल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, अपराध की समझ और नशे से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यशाला में केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को आवश्यकता पड़ने पर वन स्टॉप सेंटर से सहायता प्राप्त हो सकती है। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत पड़ने पर महिलाएं इस नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, किशोर न्याय व्यवस्था और अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, पूर्व डीजीसी प्रदीप कुमार भट्ट, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) आशीष जदली, प्रधानाचार्य पंकज आर्य सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *