Dehradun

दून पुलिस की वाहन सेवा का लाभ लेकर फिर थाने पहुँची शराबियों की बारात

Spread the love

*थाना नेहरु कॉलोनी*

*सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ*

*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 20 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में*

*सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही, दी सख्त हिदायत*

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशो के क्रम मे कार्यवाही करते हुए थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा आज दिनांक 06/08/2026 को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 20 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहाँ उनके विरुद्ध धारा-81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *