Dehradun

मोबाइल टॉवर में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

*कोतवाली डालनवाला*

*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चुराया गया सामान हुआ बरामद*

देहरादून । दिनांक 04/09/2026 को थाना डालनवाला पर वादी श्री नरेश सिंह पुत्र श्री बचन सिंह निवासी- रायल कमाण्ड प्रोटेक्शन ग्रुप ऋषिनगर नालापानी चौक, सहस्त्रधारा रोड, जनपद देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिलाराम बाजार राजपुर रोड विशाल मेगामार्ट में लगे उनके इण्डस कम्पनी के मोबाइल टावर से करीब 50-50 मीटर पावर केबिल तार, कैबिज बैटरी सैल व 02 मॉड्यूल को चोरी हो जाने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0- 142/2025 धारा- 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डालनवाला पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनाँक- 04-09-2026 की रात्रि में घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को घटना में चुराए गए केबिल तारों, कैबिज बैटरी सैल व 02 मॉड्यूल के साथ शमशान घाट पुल नई बस्ती डीएल रोड से गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

1- साजिद अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी- चूना भट्ट निकट धर्म कांटा, थाना रायपुर, देहरादून मूल निवासी- ग्राम गंगोह, थाना गंगोह, तहसील नकुड़, सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र 32 वर्ष,

*बरामद माल-*

1- 01 केबिल धातु- 20 मीटर
2- 01 सेल बैटरी रंग सफ़ेद प्लास्टिक बॉडी
3- 02 मोडूअल सिल्वर बॉडी
(कीमत लगभग 30,000/- रुपये)

*पुलिस टीम –*

1- उ0नि0 बलबीर सिंह, चौकी प्रभारी नालापानी
2- अ0उ0नि0 सुबोध कुमार
3- कानि0 सतेन्द्र कुमार
4- कानि0 अमरीश कर्णवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *