उत्तराखंड

संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

Spread the love

ब्यूरो देहरादून से जगमोहन मौर्य की रिपोर्ट

संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति द्वारा आज 5 जून 2022 को प्रातः 7 बजे से 9:00 बजे तक विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री रवि नेगी जी ने प्रातः सभी लोगों को एकत्रित कर प्रभात फेरी निकाली, जिसमें आसपास के एरिया से प्लास्टिक व अन्य कूड़ा कार्यकर्ताओं द्वारा उठाया गया।

 

सभी लोगों को पर्यावरण के संबंध में जानकारी दी। आसपास की दुकानों में अखबार के लिफाफे बांटे गए समाज को जागरूक किया गया।

इस उपलक्ष में क्षत्रिय चेतना मंच के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मोहन सिंह चौहान जी,उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह पुंडीर जी ,श्री अशोक वर्धन जी ,श्री तोमर जी और युवा प्रकोष्ठ से श्री बलबीर रावत, श्री अंकित रौथान जी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *