UTTRAKHAND

अल्मोड़ा, धारकीतुणी में पुराने मकान की दीवार के नीचे दबे दो व्यक्तियों के शव SDRF ने किये बरामद

Spread the love

अल्मोड़ा, 01 सितंबर 2026

आज दिनांक 01 सितंबर 2026 को DCR अल्मोड़ा से समय 11:36 बजे सूचना प्राप्त हुई कि धारकीतुणी नामक स्थान के पास एक पुराने मकान की दीवार गिरने से दो व्यक्ति उसके नीचे दब गए हैं।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF जवानों द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मलबा हटाकर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। दोनों व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी थी।

SDRF टीम द्वारा दोनों शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतकों की पहचान नेपाली मूल के व्यक्तियों के रूप में हुई है, जिनकी शिनाख्त जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *