Dehradun

मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने सुरक्षित निकाला

Spread the love

ऋषिकेश ।
मालागूंठी क्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर के बाद स्विफ्ट कार में फंसे चार लोगों के लिए SDRF की टीम तत्काल मददगार बनी। चौकी ब्यासी से दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि एक भारी वाहन और स्विफ्ट कार (UK12F5035) के बीच हुई टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के चलते कार में सवार चार लोग, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे, वाहन के अंदर फंस गए थे।

SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आवश्यक उपकरणों एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए टीम ने कार में फंसे सभी चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

SDRF व स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे सभी चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *