उत्तराखंड

रामझूला में गढ़वाल मंडल की टैक्सियों का नहीं लगेगा पार्किंग शुल्क

Spread the love

ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन और रामझूला पार्किंग ठेकेदार के मध्य चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। एसोसिएशन के वाहनों से पार्किंग शुल्क लिए जाने को लेकर गतिरोध चल रहा था। मंगलवार को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के हस्तक्षेप पर पार्किंग शुल्क नहीं लिए जाने की बात पर सहमति बन गई।

मंगलवार को हरिद्वार मार्ग स्थित गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन में टैक्सी चालकों की बैठक हुई। बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने कहा कि रामझूला से संचालित एसोसिएशन की टैक्सियों से पार्किंग ठेकेदार द्वारा पार्किंग शुल्क का दबाव बनाया जा रहा था। इसकी शिकायत एसोसिएशन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल से की। कहा कि पूर्व में कभी भी एसोसिएशन की टैक्सियों से पार्किंग शुल्क नहीं वसूला गया। किंतु अब पार्किंग ठेकेदार लोकल टैक्सियों से भी पार्किंग शुल्क लेने की बात कह रहे हैं। शिकायत का संज्ञान लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दूरभाष पर नगर पंचायत मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी और पार्किंग ठेकेदार वैभव थपलियाल से वार्ता की और पूर्व से संचालित टैक्सियों को पार्किंग शुल्क में राहत देने की बात कही। इसके बाद पार्किंग ठेकेदार द्वारा इस पर सहमति व्यक्त की गई है।

सभी ने महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का आभार जताया। मौके पर एसोसिएशन के सह सचिव रमेश रावत, पूर्व सचिव गोपाल जुगलान, पूरण सिंह रावत, मनजीत कोटवाल, विजय राणा, उमेश चौहान, दिगंबर सिंह बिष्ट, वीरेंद्र दत्त जोशी, बंसी लाल यादव, सोमपाल, अनिल गुप्ता, आसाराम सकलानी, नागेंद्र बिष्ट, भान सिंह गुनसोला, जितेंद्र गुप्ता, चंदर धमीजा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *