Dehradun

एसएसपी दून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस

Spread the love

*कोतवाली नगर*

*अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्ज़े से अलग अलग ब्रांड की 08 पेटी अंग्रेजी शराब हुई बरामद*

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों/अवैध रूप से शराब की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुऎ उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा दिनाँक 15/08/2026 को लख्खीबाग क्षेत्र में चैकिग के दौरान एक अभियुक्त को चन्दन नगर के पास से पेटियों व कट्टों में रखी अलग अलग ब्रांड की 08 पेटी ( 336 पव्वे व 24 हॉफ) अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

1- पंकज आहूजा पुत्र सुभाष चंद निवासी चन्दन नगर, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 48 साल

*बरामद माल*

1- 192 पव्वे इपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब
2- 24 हाफ इपीरियल ब्लू
3- 96 पव्वे रॉयल स्टैग
4- 48 पव्वे मेकडावल

*(कीमत करीब 01 लाख रूपये )*

*पुलिस टीम :-*

1- अ०उ०नि० राजेश शाह
2- का० प्रमोद
3- का० हारून
4- का० संजीव
5- म०का० कंचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *