DehradunDISTRICT MAGISTRATE

स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी देहरादून डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Spread the love

स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम देहरादून 

देहरादून, दिनांक 15 अगस्त 2026 
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपदवासियों एवं कलेक्ट्रेट परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को स्वतंत्रता बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता संग्राम में हजारों देशवासियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने दायित्वों का निर्वहन कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता को बनाए रखना और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है।


जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी जिस भी पद पर कार्यरत हैं और जो दायित्व हमें सौंपे गए हैं, उनका पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा का उद्देश्य आमजन की सेवा और जनहित में कार्य करना है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पुनः स्मरण कराने का अवसर देता है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी से अपने कार्यक्षेत्र में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का माहौल रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी, कलेक्ट्रेट प्रेस के कार्मिक तथा जिला सूचना कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *