Dehradun

वन मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में धूम धाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून उत्तराखंड  80वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वन मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में देश की आजादी का पर्व अत्यंत गरिमामय वातावरण और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखण्ड के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। साथ ही इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखण्ड द्वारा वन मुख्यालय देहरादून में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया एवं पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ाना तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन, वन्यजीव सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 47 अधिकारियों एवं कार्मिकों एवं 08 वन पंचायत सरपंचों / पर्यावरण प्रेमी /सामाजिक कार्यकर्त्ता को भी सम्मानित किया गया। प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखण्ड द्वारा सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुये उन्हें भविष्य में इसी प्रकार की निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखण्ड द्वारा 15 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस) की मुख्य थीम “युवा शक्ति (युवाशक्ति एवं विकसित भारत में योगदान)” से अवगत कराते हुये वन विभाग में युवा अधिकारियों से विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने हेतु पूर्ण मनोबल से योगदान देने हेतु आवाहन किया गया तथा पर्यावरण संवर्धन से सुरक्षित वन, समृद्ध जन का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर डॉ० एस०पी० सुबुद्धि, प्रमुख वन संरक्षक, वन पंचायत उत्तराखण्ड, श्री वी०के० गांगटे, अपर प्रमुख वन संरक्षक / मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड कैम्पा, डॉ० विवेक पाण्डेय, अपर प्रमुख वन संरक्षक, प्रशासन, वन्यजीव सुरक्षा एवं आसूचना, डॉ० सुरेन्द्र मेहरा, अपर प्रमुख वन संरक्षक, नियोजन एवं वित्तीय प्रबन्धन, उत्तराखण्ड, श्री सुशान्त पटनायक, मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबन्धन, श्री पी०के० पात्रों, मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबन्धन तथा श्री राहुल, मुख्य वन संरक्षक, एन.टी.एफ.पी. उत्तराखण्ड एवं वन मुख्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *