थाना/चौकी परिसरों में विभाजन_विभीषिका_स्मृति_दिवस पर 2 मिनट का मौन रखकर दिया संदेश
विभाजन_विभीषिका_स्मृति_दिवस: इतिहास की पीड़ा को स्मरण कर 02 मिनट का मौन रखकर दिया एकता और सद्भाव का संदेश
दिनांक 14 अगस्त 2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थाना/चौकी परिसरों, रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी एवं पुलिस कार्यालय पौड़ी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। मौन के माध्यम से इतिहास में विभाजन की त्रासदी में प्रभावित हुए लोगों की पीड़ा को स्मरण करते हुए शांति, सौहार्द, सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे के मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास के उस दुखद अध्याय का स्मरण कराता है, जिसने असंख्य परिवारों को विस्थापन, पीड़ा और अपनों से बिछड़ने का दंश दिया। यह दिवस हमें मानवता, एकता एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करने तथा भविष्य में ऐसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति न होने देने के लिए सजग रहने की प्रेरणा देता है।
