Dehradun

कुलपति इग्नू . उमाकांजीलाल ने किया क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून का दौरा

Spread the love

देहरादून, 11 अगस्त 2026 

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून उत्तराखंड । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्तविश्वविद्यालय (इग्नू) की कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल ने आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून का दौरा किया। क्षेत्रीय केन्द्र पहुंचने पर वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुखडॉ. अनिल कुमार डिमरी व अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा माननीय कुलपति का स्वागत किया गया।

दौरे के दौरान माननीय कुलपति नेक्षेत्रीय केन्द्र के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद किया तथाक्षेत्रीय केन्द्र की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारीप्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्‍च शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक सहयोगउपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय केन्द्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशकडॉ. अनिल कुमार डिमरी ने माननीय कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल का स्वागत करते हुएक्षेत्रीय केन्द्र देहरादून की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों, विद्यार्थियों को प्रदान की जा रहीसेवाओं तथा उत्तराखण्ड में इग्नू की शैक्षणिक पहुंच के विस्तार के संबंध मेंविस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने क्षेत्रीय केन्द्र द्वारा विद्यार्थियों कीशैक्षणिक आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों तथास्थानीय अध्ययन केन्द्रों के साथ बेहतर समन्वय के बारे में भी अवगत कराया। डॉ.डिमरी ने कहा कि क्षेत्रीय केन्द्र का निरंतर प्रयास है कि दूरस्थ एवं मुक्तशिक्षा के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, शैक्षणिक मार्गदर्शन एवंविद्यार्थी-केंद्रित सेवाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सकें।

इस अवसर पर क्षेत्रीय केन्द्र से संबद्ध स्थानीय अध्ययन केन्द्रों (Learner Support Centres) के समन्वयक एवं अन्य गणमान्य प्रतिनिधि(Dignitaries) भी उपस्थित रहे।

प्रो.उमा कांजीलाल ने अपने संबोधन में कहा कि इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून की स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी और वर्तमान में इसके अंतर्गत 21 सक्रिय स्थानीय अध्ययन केन्द्र (Learner Support Centres) कार्यरत हैं, जिनकेमाध्यम से उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में इग्नू की शैक्षणिक सेवाएं पहुंचाईजा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय केन्द्र देहरादून आज पूरे उत्तराखण्ड मेंदूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1985 मेंइग्नू की स्थापना से लेकर आज तक विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीयप्रगति की है। वर्तमान में लगभग 40 लाख विद्यार्थी इग्नू में नामांकित हैं। इग्नू ने राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक विशिष्ट पहचान और ख्यातिस्थापित की है। बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में इग्नू अब Open,Distance and Digital Learning केसमन्वित स्वरूप की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कुलपति ने क्षेत्रीय केन्द्र देहरादून के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह केन्द्रकेवल उत्‍तराखण्‍ड राज्‍य में ही नहीं बल्‍कि ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली द्वारा राष्‍ट्रीयएवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि विदेशमंत्रालय, भारतसरकार के e-VidyaBharati  प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्षेत्रीय केन्द्र देहरादून के माध्यम से अफगानिस्‍तानएवं अफ्रीकी देशों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध करानेमें योगदान दिया जा रहा है।

प्रो.उमा कांजीलाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP-2020 केलागू होने से कौशल शिक्षा को उच्च शिक्षा के साथ जोड़ने का एक बड़ा अवसर प्राप्तहुआ है। इसी दिशा में इग्नू द्वारा अनेक नए एवं रोजगारपरक कार्यक्रम विकसित किए जारहे हैं। विश्वविद्यालय की भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा किशीघ्र ही क्षेत्रीय केन्द्रों को Skill Hubs के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही, उद्योग जगत के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के लिएअधिक से अधिक रोजगारपरक एवं कौशल-आधारित कार्यक्रम संचालित किए जाने की योजना है।

उन्होंनेकहा कि इग्नू ने NEP 2020 कीअनेक महत्वपूर्ण अपेक्षाओं को अपने शैक्षणिक ढांचे में समाहित किया है। इनमें MultipleEntry and Multiple Exit, Academic Bank of Credits (ABC), चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम तथा Credit Transfer जैसी सुविधाएं प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीतिके अनुरूप इग्नू द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों को क्षेत्रीय भाषाओं में भी संचालितकिया जा रहा है और इस कार्य में क्षेत्रीय केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कुलपति ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय में क्षेत्रीयकेन्द्रों को और अधिक डिजिटल एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा। क्षेत्रीयकेन्द्रों में स्टूडियो की सुविधा विकसित कर स्थानीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं मेंऑनलाइन व्याख्यान (Online Lectures) तैयार एवं प्रसारित किए जाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंनेकहा कि पाठ्यक्रमों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित एवं अद्यतन करने परभी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकिविद्यार्थियों को बदलते रोजगार बाजार के अनुरूप ज्ञान एवं कौशल प्राप्त हो सके।

उन्होंनेकहा कि भविष्य में क्षेत्रीय केन्द्रों द्वारा नियमित रूप से प्लेसमेंट ड्राइवआयोजित करने तथा इग्नू के पूर्व विद्यार्थियों (Alumni) के साथ अधिक प्रभावी जुड़ाव स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। इससेविद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों, करियर मार्गदर्शन तथा व्यावसायिक नेटवर्किंग का लाभ मिल सकेगा।

प्रो.उमा कांजीलाल ने बताया कि इग्नू को भविष्य में एक VirtualUniversity के रूप मेंविकसित करने की दिशा में सरकार के स्तर पर संवाद एवं विचार-विमर्श चल रहा है। इसमहत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाने में विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्रों की भीमहत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उन्होंनेयह भी बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में नौ विषय-विधाओं (09Disciplines) में एक वर्षीय मास्टर डिग्री कार्यक्रमप्रारंभ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर कीबदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इग्नू द्वारा अनेक नवाचारी, कौशल-आधारित एवं रोजगारपरक शैक्षणिक कार्यक्रमों का विकास एवं संचालनकिया जा रहा है और विश्वविद्यालय इस दिशा में निरंतर गतिशील है।

कुलपतिने कहा कि इग्नू का मूल उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को समाज के प्रत्येकवर्ग तक पहुंचाना है। बदलती तकनीक, कौशल की बढ़ती मांग और वैश्विक रोजगार परिदृश्य को ध्यान में रखतेहुए विश्वविद्यालय निरंतर अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं सेवाओं में नवाचार कर रहाहै। उन्होंने क्षेत्रीय केन्द्र देहरादून से अपेक्षा की कि वह उत्तराखण्ड कीस्थानीय आवश्यकताओं, विद्यार्थियोंकी आकांक्षाओं तथा क्षेत्र की सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप इग्नू कीशैक्षणिक पहुंच को और व्यापक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय केन्द्र देहरादून के अधिकारी एवं कर्मचारी, इग्‍नू अध्‍ययन केन्‍द्र 2705 डी. ए. वी. पी.जी. कॉलेज देहरादून के समन्‍वयक एवं सभी सहायक समन्‍वयक, इग्‍नू अध्‍ययन केन्‍द्र 31046 एस.बी.एस. विश्‍वविद्यालय बालावाला देहरादून की सहायक समन्‍वयक तथा प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अंत में वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी द्वारा माननीय कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं उपस्‍थित अतिथियों का भी धन्‍यवाद व्‍यक्‍त किया गया। कार्यक्रम के अंत में माननीय कुलपति द्वारा क्षेत्रीय केन्‍द्र परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

सादर,

डॉ. अनिल कुमार डिमरी
वरिष्‍ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख                                            इग्‍नू क्षेत्रीय केन्‍द्र,देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *