UTTRAKHAND

SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू

Spread the love

रुद्रप्रयाग उत्तराखंड ।

आज दिनांक 28/07/26 को प्रातः जनपद रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा क्षेत्र में तीन महिलाओं के नदी के बीच बने टापू पर फंस जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट अगस्तमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि तीनों महिलाएं लकड़ी एकत्रित करने के लिए नदी पार गई थीं। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे बीच धारा में बने टापू पर फंस गईं। नदी का बहाव अत्यंत तेज होने के कारण महिलाओं का स्वयं बाहर निकलना संभव नहीं था तथा स्थिति लगातार जोखिमपूर्ण होती जा रही थी।
परिस्थितियों का त्वरित आकलन करते हुए SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया। अभियान के दौरान नदी का बहाव अत्यधिक तेज होने के बावजूद SDRF के एक जवान ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना सुरक्षा उपकरणों की सहायता से उफनती नदी को पार कर टापू पर फंसी महिलाओं तक पहुंच बनाई। इसके उपरांत टीम ने सुनियोजित एवं समन्वित प्रयासों से तीनों महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी के किनारे ला कर पार कराया।
रेस्क्यू की गई महिलाओं का विवरण निम्नवत है—
1-रवीना देवी, पत्नी श्री सूरज कुमार, आयु 25 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।
2-गीता देवी, पत्नी श्री जितेन्द्र कुमार, आयु 36 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।
3-पिंकी देवी, पत्नी श्री सतीश लाल, आयु 40 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *