DehradunDISTRICT MAGISTRATE

आज आंगनबाड़ी सहित कक्षा 1 से 12 तक विद्यालयों में रहेगा अवकाश डीएम देहरादून ने दिए निर्देश

Spread the love

📌 *महत्वपूर्ण सूचना*
वर्तमान मौसम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी देहरादून द्वारा आज दिनांक 28 जुलाई को जनपद के समस्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

देहरादून।

कार्यालय जिलाधिकारी/जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, देहरादून

सम्पर्क नं0-0135-2726066, 1077, ईमेल-deoc.pgrc.ddn@gmail.com

पत्रांक 244/डी०डी०एम०९०/2026-27

दिनांकः 28 जुलाई, 2026

आदेश

वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही वर्षा एवं निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 27 जुलाई, 2026 एवं दिनांक 27 28 जुलाई, 2026 के मध्य रात्रि को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट / नॉवकास्ट के अनुसार अगले 24 घण्टों में जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत “ऑरेंज” अलर्ट जारी किया गया है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 28.07.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 28.07.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *