Dehradun

एसएसपी दून के नेतृत्व में अवैध जुए के खेल का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

Spread the love

कोतवाली प्रेमनगर

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 03 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से जुए में लगायी गयी 17400/- रूपये की नगदी तथा ताश की गड्डी हुई बरामद

अभियुक्तो के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग किया पंजीकृत

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में प्रेम नगर पुलिस को दिनांक 24/07/2026 को गोपनीय माध्यम से प्रेम नगर दशहरा ग्राउंड में अवैध जुए के संचालित होने की सूचना प्राप्त हुयी, जिस पर तत्काल प्रेमनगर पुलिस द्वारा रात्रि में दशहरा ग्राउंड में दबिश देते हुये मौके पर अवैध रूप से जुआ खेल रहे 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से जुए में लगाई गयी 17400/- रु० की नगदी तथा ताश की गड्डी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली प्रेम नगर पर धारा – 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 

1- राव वीरेन्द्र पुत्र राधेश्याम यादव निवासी – नौबिजडी गांव, थाना जैसर, जिला गंगानगर, राजस्थान, उम्र – 25 वर्ष
2- धु्रव भारद्वाज पुत्र मनीष भारद्वाज निवासी 9 पी0डी0 टण्डनमार्ग लक्ष्मण चौक, थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 25 वर्ष
3- सुगम वर्मा पुत्र राजेश कुमार वर्मा निवासी – 19 शिव कालोनी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र – 31 वर्ष

बरामदगी

1- कुल 17400 /- रू0 नगद
2- ताश की गड्डी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *