Dehradun

निरीक्षक एलआईयू मनोज मनराल का हुआ हृदयाघात से आकस्मिक निधन

Spread the love

*श्रद्धांजलि*

आज दिनांक – 22/07/2026 को जनपद देहरादून में निरीक्षक एलआईयू के पद पर नियुक्त निरीक्षक श्री मनोज मनराल जी का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून* द्वारा दिवंगत मनोज मनराल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।

दिवंगत श्री मनोज मनराल जी मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा के रहने वाले थे।

दिवंगत श्री मनोज मनराल जी अपने सौम्य/शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले तथा अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 2002 में उ०नि० एलआईयू के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा अक्टूबर 2025 से जनपद देहरादून में निरीक्षक एलआईयू के पद पर नियुक्त थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *