SSP पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में धोखाधड़ी करने वालों पर लगातार हो रही प्रभावी कार्यवाही
विश्वास के पद पर बैठा सचिव निकला गबनकर्ता, जनधन में सेंध लगाने वाला पूर्व सचिव हुआ गिरफ्तार
सहकारी समिति में 19 लाख रुपये के गबन का खुलासा, निष्पक्ष जांच और सटीक सूचना संकलन से खुला गबन का राज
पौड़ी गढ़वाल । दिनांक 19 03.026 को संदीप सिंह सहायक विकास अधिकारी विकासखंड कोट पौड़ी द्वारा थाना देवप्रयाग में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि बहु साधन सहकारी समिति लिमिटेड देवप्रयाग के पूर्व सचिव शैलेंद्र गैरोला द्वारा अपने पद पर रहते हुए बहु साधन सहकारी समिति लि0 बाह देवप्रयाग पौड़ी में पैसों का गबन (वित्तीय अनियमित्ता) किया गया है जिस संबंध में थाना देवप्रयाग पर मु0अ0सं0- 01/2026 धारा- 409 आईपीसी पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए वित्तीय अनियमितता से संबंधित आरोपों की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करने तथा वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत-निर्देशन के क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री तपेश कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवप्रयाग श्री अमरजीत सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई। लेकिन अपने विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने व गिरफ्तार होने के डर से अभियुक्त लगातार गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था तथा विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था।
पुलिस टीम द्वारा इस संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ साक्ष्यों का संकल किया गया। अभियुक्त की संभावित गतिविधियों एवं आवागमन के संबंध में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन परीक्षण किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं सटीक सूचना संकलन के परिणामस्वरूप आज दिनांक 22.07.2026 को उक्त प्रकरण में वांछित नामजद अभियुक्त शैलेंद्र गैरोला, निवासी कीर्तिनगर को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा मुकदमे से संबंधित मामले में लगभग 19 लाख रु0 की वित्तीय अनियमितता (गबन) किए जाने की बात स्वीकार की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त का नाम पता*
शैलेंद्र गैरोला (उम्र 32 वर्ष) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी- बडीयारगढ़ कीर्तिनगर, जनपद- टिहरी गढ़वाल, हाल पता- श्रीनगर
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 राकेश चौधरी
2. हे0काO-78 बुद्धि बल्लभ
3. हे0काO-154 हरीश जमलोकी
4. हे0काO-204 विक्रम सिंह l
