सार्वजनिक स्थान पर मार पीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 05 व्यक्तियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
*कोतवाली ऋषिकेश*
*पैतृक सम्पत्ति को लेकर 02 पक्षो के मध्य हो रहा था विवाद*
दिनाँक 19/07/2026 को कोतवाली ऋषिकेश को सूचना मिली की गली0 न-05 मायाकुण्ड में पैतृक संपत्ति को लेकर दो पक्षों के मध्य में विवाद हो रहा है, सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल मौके पर पहुँचा। मौके पर दो पक्ष, जो आपस मे भाई – बहन थे, के मध्य अपने पिता की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो रहा था, तथा दोनो पक्ष एक दूसरे के साथ मार पीट का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें मौके पर पुलिस टीम द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया परंतु दोनो ही पक्ष और अधिक आक्रोशित होकर आपस मे लड़ाई झगड़ा करने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षों से 02 महिलाओं सहित 05 व्यक्तियों को धारा 170 (1)/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार व्यक्ति:-*
1- दिवाकर साना पुत्र स्व० श्री दुलाल चन्द्र साना निवासी गली न0 29 माया मार्केट, श्यामपुर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 46 वर्ष
2- दिनेश कुमार साना पुत्र दुलाल चन्द साना निवासी उपरोक्त, उम्र-48 वर्ष
3- श्रीमती मीना मन्डंल पत्नी सुखदेव मन्डंल निवासी ग्राम – पिपरीया कालोनी, पो0ओ0 व थाना गजरोला, जिला पीलीभीत, उ0प्र0, उम्र-50 वर्ष
4- अभिलाष कुमार पुत्र श्री रामकेश्वर सिंह निवासी गली0 न0-5, म0न0 184 मायाकुण्ड, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र – 32 वर्ष
5- श्रीमती रेखा साना पत्नी अभिलाष कुमार निवासी गली0 न0-5, म0न0 184 मायाकुण्ड, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र – 32 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० निखलेश बिष्ट
2- का० अमित राणा
3- का० अंगेश्वर
4- म०का० पूजा
