बलराम घाट पर गंगा में डूबे किशोर की तलाश में एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
हरिद्वार । दिनांक 17 जुलाई 2026 को आपदा कंट्रोल रूम, हरिद्वार के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि दीपांशु (16 वर्ष), पुत्र श्री सुनील कुमार, निवासी जाटौली, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), बलराम घाट, निकट सप्तऋषि गंगा में स्नान के दौरान तेज जलधारा में बहकर लापता हो गया है।
सूचना प्राप्त होते ही SI आशीष त्यागी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू एवं डीप डाइविंग उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तथा संभावित क्षेत्र में गहन सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया। टीम द्वारा नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर व्यापक खोजबीन की गई, लेकिन गंगा नदी का जलप्रवाह अत्यधिक तेज होने के कारण बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
एसडीआरएफ द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी है।
