वन विभाग के सहयोग से सूचना विभाग एवं पत्रकारों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया
जिला प्रशासन द्वारा संचालित हरेला महाभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला मुख्यालय के निकट नागदेव वन रेंज में वन विभाग के सहयोग से सूचना विभाग एवं पत्रकारों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
देहरादून । कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरुकता बढ़ाना, स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा हरेला पर्व को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना रहा। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान बांज, बुरांश एवं काफल जैसी स्थानीय चारा एवं फलदार प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा हरित उत्तराखंड के निर्माण का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।
