दिनांक 16/07/2026 को एस एस पी के निर्देश पर जगन्नाथ रथ यात्रा के दृष्टिगत दून पुलिस ने तैयार किया यातायात प्लान
देहरादून ।
ट्रैफिक प्लॉन
रथ यात्रा का रूट– श्रीराम मन्दिर दीपकालोनी – किशननगर चौक – बिन्दाल पुल – अम्बेडकर पार्क- पल्टन बाजार – धामावाला बाजार – रामलीला बाजार – तिलक रोड से वापस दीपलोक कालोनी तक ।
शोभा यात्रा के दीपलोक कालोनी से चकराता रोड पर पहूँचने पर बल्लूपुर चौक से ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जायेगा । साथ ही रथ यात्रा के साथ – साथ यातायात का संचालन भी किया जायेगा ।
शोभा यात्रा के बिन्दाल पुल पास करने पर किशननगर चौक से घण्टाघर जाने वाले ट्रैफिक को यातायात दबाव के दृष्टिगत कैण्ट होते हुये डायवर्ट किया जायेगा।
शोभा यात्रा के घण्टाघर पास करने पर बिन्दाल से आने वाले यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा एवं ओरियण्ट / दर्शनलाल चौक से घण्टाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जायेगा।
शोभायात्रा के दीपलोक कालोनी पहूँचने पर सभी स्थानों से ट्रैफिक से सामान्य कर दिया जायेगा।
*बैरियर प्वांईट*
1- बल्लूपुर चौक
2- ओरियण्ट चौक
3- दर्शनलाल चौक
4- बिन्दाल कट
