Dehradun

मोबाइल स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

 

देहरादून दिनाँक – 08/07/2026

*”ऑपरेशन प्रहार”*

*कोतवाली रायवाला*

*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल हुआ बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, जो कबाड़ बीनने का करता है काम*

*अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए अभियुक्त द्वारा दिया गया था स्नेचिंग की घटना को अंजाम*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 06/07/2026 को वादी श्री सुरेन्द्र ओझा पुत्र श्री राम चरण ओझा हाल निवासी पशुलोक विस्थापित निकट 16 परिवार आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश, देहरादून मूल निवासी ग्राम शिवाजीनगर कोतवाली सदर बाजार गुना जिला गुना म0प्र0 ने कोतवाली रायवाला पर आकर तहरीर दी कि दिनांक 05/07/2026 को उसके द्वारा शर्मा कार वाशिंग सेन्टर मुर्गीफार्म प्रतीतनगर रायवाला में अपनी कार वाशिंग हेतु दी व किसी काम से वाशिंग सेन्टर से बाहर आये, इस दौरान उनका जानने वाला गुरप्रीत पुत्र कुलवंत निवासी धोबी घाट जनपद हरिद्वार, जो कि नशे का आदी है, उन्हें बाहर मिला, जो उन्हें अपनी बातों में उलझाकर उनके हाथ से उनका मोबाइल फोन ओप्पो A-5G छीनकर भाग गया। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सँ0 – 119/2026 धारा 302(2) BNS बनाम गुरप्रीत पंजीकृत किया गया था।

*बरामदगी/ गिरफ्तारी का विवरण-*

घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून ले निर्देशो पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रायवाला के नेतृत्व मे कोतवाली रायवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुये मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 07/07/2026 को घटना के शामिल अभियुक्त गुरप्रीत पुत्र कुलवंत को घटना में छीने गये मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ का विवरण-*

अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया कि वह नशे के आदी हैं तथा खानाबदोशो की तरह इधर उधर घूमते हुए कबाड़ बीनकर अपना जीवन यापन करता है। वर्तमान में धोबीघाट हरिद्वार में पुल के नीचे रह रहा है। घटना के संबंध में जानकारी में बताया कि अपने नशे की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था। आज वह अपने नशे की सामग्री खरीदने तथा उक्त मोबाइल फोन को बेचने के लिये देशी ठेके के पास आया था,पर फोन बेचने से पहले ही पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

गुरप्रीत पुत्र कुलवंत निवासी धोबी घाट कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष

*बरामदगी :-*

घटना में छीना गया मोबाइल फोन ओप्पो A-5G

*पुलिस टीम-*

1- उ0नि0 योगेश चन्द खुमरियाल
2- हे0का0 चन्द्रपाल
3- का0 धर्मालाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *