उत्तराखंडपर्यटन

सीएम पुष्कर धामी की बच्चों को बड़ी सौगात, उत्तराखंड के चिड़ियाघरों व राष्ट्रीय उद्यानों में 12 साल तक के बच्चों की एंट्री फ्री

Spread the love

सीएम पुष्कर धामी की बच्चों को बड़ी सौगात, उत्तराखंड के चिड़ियाघरों व राष्ट्रीय उद्यानों में 12 साल तक के बच्चों की एंट्री फ्री

देहरादून। प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों के साथ ही टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान, अभयारण्य, नेचर पार्क और कंजर्वेशन रिजर्व में अब 12 साल तक के बच्चों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में शासन के निर्देश पर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डा. पराग मधुकर धकाते ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने पिछले वर्ष एक अक्टूबर को यह घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने अपर प्रमुख वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन के अलावा वित्त विभाग से भी विमर्श किया। फिर यह निर्णय लिया गया कि राज्य के दोनों टाइगर रिजर्व, सभी छह राष्ट्रीय उद्यान, सात अभयारण्य, चार कंजर्वेशन रिजर्व के साथ ही चिड़ियाघरों व नेचर पार्क में 12 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस पहल के पीछे सरकार की मंशा बच्चों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रेरित करने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *