UTTRAKHAND

दून पुलिस ने सीनियर सिटीजन के साथ किया गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

*कोतवाली ऋषिकेश*

*एसएसपी दून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर ली गई उनकी कुशल क्षेम*

*सिनियर सिटीजन से भेंट कर जाना उनका हाल, दिलाया हर सम्भव सहायता का भरोसा*

*किसी भी प्रकार की सहायता के लिये उपलब्ध कराये पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नम्बर*

*दून पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सभी बुजुर्गों ने करी सराहना*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते हुए उनकी कुशलक्षेम लेने तथा उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 17/06/2026 को कोतवाली ऋषिकेश पर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे सीनियर सिटीजन्स के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान सीनियर सिटीजन से उनकी कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की, साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये।

गोष्ठी के दौरान पुलिस द्वारा सभी बुजुर्गों को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उन्हें उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

सभी बुजुर्गों ने दून पुलिस द्वारा की जा रही पहल एव प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों को अपना आशीर्वाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *