UTTRAKHAND

एडीएम द्वारा जनपद टिहरी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण

Spread the love

टिहरी गढ़वाल, 8 जून 2026 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर उत्तराखण्ड में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल आज से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य प्रारम्भ हो गया है।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा जनपद में आज निरीक्षण किया गया। नियुक्त किये गए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य कर रहे हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की है कि बीएलओ के घर-घर भ्रमण के दौरान उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन निर्वाचक नामावली तैयार की जा सकती है, जो लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *