देहरादून

राजपुर क्षेत्र में दीवार गिरने की घटना, SDRF की तत्परता से महिला की बची जान

Spread the love

देहरादून राजपुर ।

आज दिनांक 05 जून 2026 को आपदा कंट्रोल रूम/CCR देहरादून के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर के समीप एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे एक वृद्ध महिला दब गई है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SDRF टीम को मुख्य आरक्षी दीपक पंत के हमराह तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना किया गया। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बिना समय गंवाए राहत एवं रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।

रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे में दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला घायल अवस्था में थी, जिसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए तत्काल कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया।

*घायल महिला का विवरण निम्नवत है—*
नाम – श्रीमती मनसा देवी
पति – श्री घराहन सिंह
आयु – 85 वर्ष
निवासी – बिरगीर वाली, राजपुर रोड, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *