Dehradun

सहसपुर से होगी ‘‘खेत बचाओ अभियान’’ की शुरुआत, कृषि मंत्री गणेश जोशी करेंगे प्रतिभाग

Spread the love

देहरादून, 31 मई 2026 सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी 01 जून (सोमवार) को कृषि विभाग द्वारा आयोजित ‘‘खेत बचाओ अभियान’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यह कार्यक्रम ढाकी, सहसपुर, देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी किसानों, कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद कर कृषि भूमि संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

कृषि मंत्री का बयान: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों में जन-जागरण के लिए *1 जून से 30 जून* तक *‘खेत बचाओ अभियान’* चलाया जाएगा। अभियान के दौरान केसीसी निर्माण, स्वाइल हेल्थ कार्ड वितरण, कृषि यंत्रीकरण एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ भी किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों के हितों की रक्षा तथा कृषि भूमि के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खेत बचाओ अभियान केवल भूमि बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का अभियान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *