देहरादून

पुलिस लाइन देहरादून में हुआ सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के विदाई समारोह का आयोजन

Spread the love

*विदाई समारोह*

माह मई में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा बताया गया पुलिस परिवार का अभिन्न अंग

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को आश्वासन पुलिस परिवार भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिए रहेगा तैयार

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों ने साझा किये अपने अनुभव

अपने कर्तव्यों के दौरान उक्त अनुभवों से सीख लेकर उनका अनुसरण करने के लिए पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को किया प्रेरित

विदाई समारोह

पुलिस लाइन देहरादून । माह मई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिये पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खडा रहेेगा। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से जुड़े अपनेे अनुभवों को साझा किया गया। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया गया।

आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है :-

*1- श्री किशोर उपाध्याय, अग्निशमन अधिकारी* , इनका सेवाकाल कुल 39 वर्ष 02 माह 12 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद नैनीताल, बरेली, पिथौरागढ, ऊधमसिंह नगर तथा देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

*02: श्री विजय प्रकाश, उपनिरीक्षक पुलिस संचार,* इनका सेवाकाल कुल 37 वर्ष 04 माह 26 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, मुरादाबाद, नैनीताल, मेरठ, उत्तरकाशी, संचार मुख्यालय देहरादून तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

*03: श्री भागीरथ प्रसाद, हे0कां0 ना0पु0,* इनका सेवाकाल कुल 17 वर्ष 05 माह 26 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

*04: श्री देवी सिंह, म0हे0कां0 ना0पु0,* इनका सेवाकाल कुल 32 वर्ष 02 माह 14 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी, चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक दूरसंचार, अन्य अधिकारी/कर्मचारियों के साथ- साथ सेवानिृृवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *