UTTRAKHAND

श्री बदरीनाथ धाम स्थित कंचनगंगा क्षेत्र में हिमस्खलन से कोई क्षति नहीं, यात्रा मार्ग पूरी तरह सुचारू : हेमंत द्विवेदी

Spread the love

श्री बदरीनाथ धाम 24 मई।श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि आज रविवार प्रात:24 मई को श्री बदरीनाथ धाम स्थित कंचनगंगा क्षेत्र की हिमालय पर्वत की ओर हुए हिमस्खलन की घटना से किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। वर्तमान में श्री बदरीनाथ धाम यात्रा मार्ग पूर्णत: सुचारू है और यात्रा सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। हिमस्खलन की घटना से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है तथा श्रद्धालु निर्भीक होकर अपनी यात्रा जारी रखें उन्होंने कहा कि मौसम एवं यात्रा व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *