उत्तराखंड

ऋषिकेश में पर्यटकों से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

ऋषिकेश – देहरादून के ऋषिकेश के काले की ढाल क्षेत्र में पर्यटकों के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ के मामले में दून पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आए पर्यटकों के साथ गलतफहमी के बाद विवाद बढ़ गया, जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना में पर्यटकों को चोटें आईं और उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अशोक थापा और नरेश कश्यप को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जया बलूनी, एस पी, देहात(ऋषिकेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *