देहरादून

दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का कर्तव्य

Spread the love

दून पुलिस के कर्मियों द्वारा निजि अस्पताल में उपचाराधीन ह्नदयघात से पीडित महिला को स्वेच्छा से रक्तदान कर की उनकी सहायता

महिला के परिजनों द्वारा दून पुलिस का किया आभार प्रकट

देहरादून । आज दिनांक – 21/05/2026 को व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि ह्नदयघात से पीडित एक महिला, जो मैक्स हास्पिटल देहरादून में उपचाराधीन है, को उपचार हेतु रक्त की नितान्त आवश्यकता है, जिस पर पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त कां0 शाहनवाज तथा पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कां0 आदेश कुमार द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मैक्स हास्पिटल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर उपचाराधीन महिला की सहायता की गयी, जिस पर उपचाराधीन महिला के परिजनों द्वारा पुलिसकर्मियों द्वारा उपलब्ध कराई गई त्वरित सहायता के लिये दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

कां0 आदेश इससे पूर्व 09 बार तथा कां0 शाहनवाज 84 बार रक्तदान कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *