देहरादून

ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत डोईवाला पुलिस की शराब तस्करो पर ताबड-तोड कार्यवाही, 04 शराब तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

कोतवाली डोईवाला,देहरादून पुलिस
दिनांक 20.05.2026

💢 *03 अभियुक्तो से 114 पव्वे व 11 हॉफ अग्रेजी शराब एवं 01 अभियुक्त से 52 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद*

🚨 *शराब तस्करी मे प्रयुक्त 01 स्कूटी सीज*

<><><><><><><><><><><><><>

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशन मे राज्य मे कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वर्तमान मे प्रचलित *“ऑपरेशन प्रहार”* के अन्तर्गत *श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही कर अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर पूर्व से गठित टीम को उक्त सन्दर्भ मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

उपरोक्त क्रम मे कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीमो द्वारा दिनांक 19.05.2026 को कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत अलग-2 स्थानो से प्रभावी चैकिंग के दौरान *04 अभियुक्तगण 1-ऋषभ 2-पदम बहादुर 3-योगेश सरोज 4- कामेन्द्र कुमार उपरोक्त* से अवैध अग्रेजी एवं देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया व शराब तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी सं0- DL3SEC-9166 को सीज किया गया। उपरोक्त अभियुक्तगण गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध शराब होने पर थाना डोईवाला पर अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किये गये।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण व बरामदगी का विवरण*
————————————————
1-मु0अ0स0 156/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त ऋषभ दुबे पुत्र मनोज कुमार निवासी तुगलकाबाद एक्सटेंशन थाना गोविन्दपुरी 19 दक्षिणी दिल्ली हाल पता मिड्डावाला थानो रानीपोखरी देहरादून उम्र- 23 वर्ष – बरामदगी 52 टेट्रा पैक देशी शराब व स्कूटी सं0- DL3SEC-9166

2-मु0अ0स0 157/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त पदम बहादुर थापा पुत्र श्री नन्द बहादुर थापा निवासी खजान सिंह चौक गैस गौदाम के पास बालावाला थाना रायपुर देहरादून उम्र- 28 वर्ष – बरामदगी 52 पव्वे अग्रेजी शराब

3-मु0अ0स0 158/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त
(i)-योगेश सरोज पुत्र श्री देवी चरण सरोज निवासी ग्राम जियापुर पो0 हरोडा थाना मेहनगर जिला आजमगढ उत्तर प्रदेश हाल पता निर्मल बस्ती कुआंवाला उम्र 54 वर्ष – बरामदगी 62 पव्वे अग्रेजी शराब
(ii) कामेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी फतेहपुरकला थाना हिमपुर तहसील हल्दौर जनपद बिजनौर उम्र 25 वर्ष – बरामदगी 11 हॉफ अग्रेजी शराब

_*पुलिस टीम*_
============
01- उ0नि0 कमलेश गौड
02- अ0उ0नि0 प्रेम सिंहबिष्ट
03- हे0का0 शहबान अली
04- हे0का0 भूपेन्द्र सिंह
05- कानि0 तरूण चौहान
06- कानि0 युवराज सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *