उत्तराखंड

राज्य मंत्री उत्तराखंड खेल परिषद कुलदीप बुटोला ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता खंडूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया

Spread the love

उत्तराखंड । दिनांक: 19 मई, 2026

देहरादून। राज्य मंत्री उत्तराखंड खेल परिषद कुलदीप बुटोला ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

राज्य मंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि “खंडूरी जी एक अनुशासित सैनिक, कुशल प्रशासक और उत्तराखंड के विकास के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शी शासन और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष बल दिया। उनका निधन उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *