देहरादून

दून पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, 454 ग्राम अवैध चरस बरामद

Spread the love

*”ऑपरेशन प्रहार”*

*थाना रायपुर*

*एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर*

*मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद*

*तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को पुलिस ने किया सीज।*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक रूप से सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में रायपुर पुलिस द्वारा दिनांक 18-05-2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मित्तल वैंडिग प्वाइंट रायपुर के पास से 01 अभियुक्त शराफत पुत्र लियाकत को 454 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल यू0के0-07-एफके- 9938 को सीज किया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह जल्द पैसा कमाने के लालच में स्थानीय नशेडियों से थोडी-थोडी मात्रा में उक्त चरस को सस्ते दामों मे खरीदकर उसे अन्य नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

शराफत पुत्र लियाकत उम्र-40 वर्ष निवासी कालोनी वाली मस्जिद के पास जस्मौरे, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ०प्र०

*बरामदगी:*
1- 454 ग्राम चरस
2- तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एफके-9938

*पुलिस टीम*

01- उ0नि0 नरेन्द्र बिष्ट
02- का0 मोहित कुमार
03- का0 प्रदीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *