देहरादून

अब घर बैठे बनाए अपना राशन कार्ड

Spread the love

देहरादून—उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत लागू किए गए यूआरसीएमएस पोर्टल के जरिए लोग अब घर बैठे नया राशन कार्ड बनवा सकेंगे, नाम जोड़ या हटवा सकेंगे और अन्य संशोधन भी आसानी से कर पाएंगे।

नई व्यवस्था में ओटीपी आधारित सत्यापन को अनिवार्य किया गया है, जिससे सेवाएं अधिक पारदर्शी और सुरक्षित होंगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने पुराने राशन कार्ड धारकों से 30 मई से पहले ई-केवाईसी पूरी करने की अपील भी की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *