उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने की बैठक
देहरादून । आज दिनांक 16.05.2026 को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा यमुना घाटी की कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई।
बैठक की अध्यक्षता यमुना वैली संयोजक गोपाल बिहारी तथा संचालन संजय राणा के द्वारा किया गया।
आज की बैठक में मुख्य रूप से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोर्चा के कुछ कर्मचारी तथा पदाधिकारीयो की
डाकपत्थर के पूर्व प्रधान श्री सुबोध गोयल के नाम से बिना हस्ताक्षर तथा बिना पता लिखे प्रमुख सचिव ऊर्जा को की गई फर्जी शिकायत के विषय में, तथा मार्च के माह में मोर्चा के केंद्रीय स्तर पर स्थगित किए गए आंदोलन तथा लंबित समस्याओं के विषय में चर्चा की गई।
आज की बैठक में वक्ताओं के द्वारा खेद व्यक्त किया गया कि बिना नाम तथा पता लिखी फर्जी शिकायत पर उत्तराखंड शासन तथा निगम प्रबंधन के द्वारा संज्ञान लिया गया।
मोर्चा की बैठक में उपस्थित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही को गलत ठहराया गया तथा इस विषय में निगम प्रबंधन से मांग की गई की इस प्रकार की गतिविधि करने वाले लोगों की पहचान विजिलेंस जांच के माध्यम से करते हुए दोषियों को कानूनी कार्रवाई से दंडित किया जाए।
मोर्चा की बैठक में विगत डेढ़ माह में 19 सूत्रीय समस्या पत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान नहीं होने पर भी चर्चा की गई। मोर्चा के द्वारा समस्याओं के समाधान न होने पर कोई भी आंदोलन होने पर पूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी ऐसा प्रस्ताव किया गया।
आज की बैठक में महेंद्र चौहान, जगदीश प्रसाद जोशी, भुवन कापड़ी, दुर्गा प्रसाद, जसवीरसिंह, आनंद कुमार, विकास पुंडीर ,राजेश चंद्र तिवारी, पंकज सैनी, विवेक कुमार, अजीत पवार, गोविंद सजवान सहित विभिन्न पदाधिकारी ने अपने विचार रखें। आज की बैठक में शीघ्र ही मोर्चा की आमसभा डाकपत्थर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
संयोजक
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी सहयोग संघर्ष मोर्चा यमुना घाटी।
