एसएसपी दून की सख्ती का फिर दिखा असर
“ऑपरेशन प्रहार
*स्ट्रीट क्राइम पर दून पुलिस का एक और प्रहार*
*चेन स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में छीनी गयी चैन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हुई बरामद*
थाना बसन्त विहार देहरादून
दिनांक 10/05/2026 को वादिनी श्रीमती मधु अरोड़ा पत्नी सुरेश अरोड़ा निवासी सिद्धार्थ स्टेट हिमगिरि अपार्टमेंट वसंत विहार देहरादून द्वारा थाने पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात मोटरसाइकिल चालक वादिनी के गले से चेन छीनकर फरार हो गया, जिस सम्बन्ध में थाना बसन्त विहार पर अंतर्गत धारा 304(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना बसन्त विहार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो को चैक करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही स्नेचिंग की घटनाओं में पूर्व में प्रकाश में आये अभियुक्तों के संबंध में जानकारी करते उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही तथा अथक प्रयासों से आज दिनांक 13/05/2026 को पुलिस टीम द्वारा मलिक चौक के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल हीरो होंडा शाइन बिना नंबर के चालक को रोका गया। पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते पर अभियुक्त ने अपना नाम नजर हसन पुत्र स्व० नूर हसन बताया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्धता प्रतीत होने पर घटनास्थल से ली गई सीसीटीवी फुटेज से अभियुक्त एवं उसकी मोटरसाइकिल का मिलान करते हुए उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बल्लीवाला चौक विवेक विहार में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिस पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से घटना में छीनी गयी चैन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल बरामद की गयी।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
नजर हसन पुत्र स्व० नूर हसन निवासी शिवलोक कॉलोनी, चकशाह नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 36 वर्ष
*बरामदगी :-*
घटना में छीनी गयी चैन
*पुलिस टीम :-*
1- उ0उ0नि0 महेंद्र सिंह नेगी
2- आरक्षी गौरव
3- आरक्षी अनुज
4- आरक्षी हेमवंती
