उत्तर प्रदेश

यहाँ डीएम ने किया निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण

Spread the love

उत्तर प्रदेश ।  अयोध्या कैंट क्षेत्र स्थित रामपथ पर बन रहे 300 शैय्या वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और निर्माण एजेंसी के इंजीनियर मौजूद रहे। डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और कार्य गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। करीब 163.71 करोड़ रुपये की लागत से पुराने सीतापुर आंख अस्पताल की जगह ईपीसी मोड पर सात मंजिला अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। अस्पताल में ओपीडी, जनरल वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी सेवाओं सहित आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। अस्पताल बनने के बाद अयोध्या और आसपास के मरीजों को गंभीर इलाज के लिए लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *