उत्तराखंड

राज्यपाल लैप्टिनेंट जनरल ( सेवानिवृत्त)गुरमीत सिंह ने भगवान केदारनाथ के किए दर्शन

Spread the love

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे राज्यपाल, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्री केदारनाथ, 9 मई 2026

उत्तराखंड के राज्यपाल लैप्टिनेंट जनरल ( सेवानिवृत्त)गुरमीत सिंह ने आज शनिवार केदारनाथ धाम पहुंचकर राज्यपाल ने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की तथा भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया।

इस दौरान राज्यपाल ने धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से यात्रा प्रबंधन की जानकारी ली तथा श्रद्धालुओं को चारधाम हेतु आमंत्रित किया। यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

केदारनाथ दर्शन के बाद‌ राज्यपाल श्री बदरीनाथ धाम हेतु प्रस्थान हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। केदारनाथ में इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, डीएस भुजवान, अरविंद शुक्ला, दीपक पंवार सहित मंदिर समिति तथा प्रशासन एवं पुलिस के प्रशासन मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *