राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन
बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं की सराहना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
श्री बदरीनाथ धाम 9 मई 2026
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज शनिवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने धाम की दिव्य एवं आध्यात्मिक गरिमा की सराहना करते हुए प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ( पीसीएस ) ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया तथा श्री बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा के बावत अवगत कराया।इस दौरान मंदिर समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, तीर्थ पुरोहितों सहित तीर्थयात्रियों ने भी राज्यपाल का अभिनंदन किया।

भगवान बदरीविशाल के दर्शन के पश्चात मंदिर समिति की ओर से उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने राज्यपाल को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया । राज्यपाल ने मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां की व्यवस्थाएं सराहनीय हैं।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है तथा सरकार एवं प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राज्यपाल ने यात्रा के सफल संचालन के लिए मंदिर समिति, प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, एसपी सुरजीत सिंह पंवार, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, तीर्थ पुरोहित अशोक टोडरिया, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,सहायक नोडल अधिकारी (प्रोटोकॉल) संदीप कप्रवान, जेई गिरीश रावत, विकास सनवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
