देहरादून

अतिथि देवो भव’ के अर्थ को चरितार्थ करती दून पुलिस

Spread the love

दून पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद साउथ कोरिया की महिला का खोया फोन लौटाया*

विदेशी महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान, दून पुलिस की सक्रियता से मिला कीमती डेटा और फोन

विदेशी महिला फोन खोने पर परेशान होकर पहुँची थी दून पुलिस के पास

अपना खोया हुआ फोन पाकर विदेशी महिला हुई दून पुलिस की कार्यशैली के मुरीद, कहा थेक्यू देहरादून पुलिस

खोये हुये फोन मे थे विदेशी महिला के महत्वपूर्ण दस्तावेज व बैंक सम्बन्धी डाटा

*थाना नेहरूकॉलोनी*

आज दिनांक 27/4/2026 को एक विदेशी महिला byun youngmi 1-304 jangwi -ro seongbuk gu seoul जो की साउथ कोरिया की रहने वाली है ने चौकी जोगीवाला पर आकर सूचना दी कि उनका सैमसंग कंपनी का फोन जोगीवाला चौक के आस-पास कहीं गिर गया है, जिसे उनके द्वारा काफी तलाश किया परन्तु फोन नहीं मिला, विदेशी महिला काफी परेशान थी तथा उनके कोई उक्त फोन में महत्वपूर्ण दस्तावेज /बैंक संबंधित डाटा/डिटेल थी । प्राप्त सूचना पर चौकी जोगीवाला पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर फोन की काफी खोजबीन करते हुए मोबाइल बरामद किया गया तथा विदेशी महिला का उनका खोया हुआ फोन सकुशल सुपुर्द किया गया। अपना फोन सकुशल पाने पर विदेशी महिला ने दून पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही पर पुलिस टीम का आभार जिताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *