देहरादून

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने किया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण

Spread the love

देहरादून दिनांक: 25 अप्रैल 2026 आज जनपद के एक विद्यालय के संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना के निर्देश पर आयोग की टीम द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रभारी ऑफिशिएटिंग प्रिंसिपल, पूर्व में कार्यरत शिक्षकों तथा विद्यार्थियों से विस्तृत वार्तालाप की गई। वार्ता के दौरान यह तथ्य सामने आया कि विद्यालय का टेकओवर बिना पूर्व सूचना के किया गया, जिससे शिक्षकों एवं अभिभावकों में असंतोष एवं रोष व्याप्त है। यह भी अवगत कराया गया कि अभी तक इस संबंध में कोई स्पष्ट आधिकारिक आदेश अथवा सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है।

निरीक्षण के समय यह भी पाया गया कि अचानक वार्षिक शुल्क (Annual Fees) से संबंधित नोटिस विद्यालय परिसर में चस्पा किया गया, जिससे छात्रों एवं अभिभावकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। कुछ विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में अव्यवस्था के दौरान चोट लगने की बात भी सामने आई है, जिसकी गंभीरता से जांच की जाएगी।

इस संदर्भ में संबंधित शैक्षिक प्रबंधन (DRDO Educational Management) एवं DAV प्रबंधन को पत्र प्रेषित कर आयोग के समक्ष उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया जा रहा है, ताकि पूरे प्रकरण पर उनका पक्ष सुना जा सके।

साथ ही, यह भी संज्ञान में आया है कि बिना किसी विधिवत समझौते (Agreement) के पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है। इस संबंध में संबंधित प्रबंधन एवं पुलिस विभाग से औचित्य स्पष्ट करने हेतु स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान कुछ संगठनों द्वारा भी अपनी आपत्तियां एवं सुझाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिन्हें संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

आयोग इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराएगा तथा बच्चों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाएगा।

(डॉ. गीता खन्ना)

अध्यक्ष

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *