सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नथुवावाला में निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वैंडिंग मशीन हुई स्थापित
देहरादून दिनांक 25 अप्रैल 2026 शनिवार को उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट द्वारा बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नथुवावाला, देहरादून में स्थापित की पहली निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वैंडिंग मशीन –
उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट के द्वारा आज एक सूक्ष्म कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नथुवावाला, देहरादून में निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वैंडिंग मशीन समर्पित की गई। कार्यक्रम में श्री मंगला प्रसाद बंगवाल ने ट्रस्ट का परिचय एवं ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे विभिन्न सामाजिक सरोकार के कायों की जानकारी साझा की। प्रधानाचार्य श्री शिशुपाल सिंह रावत ने इस अवसर पर ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज हित में नितांत आवश्यक हैं, उम्मीद है कि हमारे विद्यालय की बालिकाएं निरंतर लाभान्वित होंगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बंगवाल, शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी सकलानी एवं अन्य अध्यापिकाओं द्वारा मशीन का शुभारंभ कर विद्यालय को समर्पित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी सर्वश्री विनोद बहुगुणा, अनूप बड़थ्वाल, मंगला प्रसाद बंगवाल, इंदू भूषण सकलानी, हरेंद्र सिंह असवाल, वीरेंद्र सिंह गुसाईं, मुकेश धूलिया, आलोक चौधरी तथा गणेश उनियाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।
इससे पूर्व ट्रस्ट द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर, देहरादून में प्रातः 10 बजे “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत पूर्व में चयनित 6 मरीजों को अप्रैल माह का पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया।
