देहरादून

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी तथा सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी से शिष्ठाचार भेंट कर सम्मान किया

Spread the love

देहरादून । उत्तराखंड में पत्रकारिता और सूचना तंत्र के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

देहरादून। उत्तराखंड में पत्रकारिता और सूचना तंत्र के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष कैलाश सेमवाल एवं महासचिव कृपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जिला सूचना अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी से शिष्ठाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

प्रतिनिधि मंडल ने दोनों अधिकारियों को उनके नए कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान पत्रकारों और सूचना विभाग के अधिकारियों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया गया, जिससे जनसंचार और सूचनाओं के आदान-प्रदान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी ने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया और सूचना विभाग के बीच सहयोग अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि दोनों ही जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में पत्रकारों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और सूचना संबंधी कार्यों को पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ संपन्न किया जाएगा। वहीं, सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी ने भी इस मुलाकात को सकारात्मक पहल बताया

इस अवसर पर उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने उम्मीद जताई कि नए अधिकारियों के नेतृत्व में सूचना विभाग और मीडिया के संबंध और मजबूत होंगे।
इस मौके पर प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, घनश्याम जोशी, टीना वैश्य, राजेश बहुगुणा, जगमोहन सिंह मौर्य, जितेंद्र राजौरी सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने इस भेंट को आपसी सहयोग और समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *