उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर SDRF दे रहा श्रद्धालुओं चिकित्सा सुविधा

Spread the love

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ जवानों द्वारा श्रद्धालुओं को चिकित्सीय सुविधाएं कराई जा रही उपलब्ध

रुद्रप्रयाग । श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एसडीआरएफ जवान निरंतर सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। यात्रा मार्ग पर तैनात एसडीआरएफ टीम के साथ मौजूद फार्मासिस्ट द्वारा श्रद्धालुओं को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का रक्तचाप (बीपी) मापा जा रहा है तथा स्वास्थ्य संबंधी सामान्य जांच की जा रही है। आवश्यकता अनुसार श्रद्धालुओं को जरूरी दवाइयां व ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना न करना पड़े।

एसडीआरएफ जवानों की इस मानवीय एवं सेवा भाव से प्रेरित पहल की श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की जा रही है। यात्रियों ने कहा कि इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं कठिन यात्रा मार्ग पर अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही हैं।

एसडीआरएफ द्वारा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, सहायता एवं स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *