मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ में आम श्रद्धालु की तरह दर्शन कर नजीर पेश की: हेमंत द्विवेदी
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026
केदारनाथ। 22 अप्रैल 2026 श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि आज बुधवार प्रातः आठ बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ पहुंचे और कपाट खुलने के साक्षी बने। उन्होंने सपरिवार आम श्रद्धालुओं की तरह पंक्तिबद्ध होकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर में किसी प्रोटोकॉल का लाभ नहीं लिया और मात्र एक मिनट के श्री केदारनाथ मंदिर के भीतर दर्शन कर मंदिर गर्भगृह से बाहर आ गए। इस दौरान उन्होंने एक नजीर प्रस्तुत की।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार और मंदिर समिति की प्राथमिकता है कि अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम श्रद्धालु को सहज और सुगम दर्शन का लाभ मिल सके। उन्होंने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही वहीं मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी के यात्रा तैयारियों की भी प्रशंसा की।
इस पहल का श्री केदार सभा, हक-हकूकधारियों तथा आम श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। श्रद्धालुओं का मानना है कि इससे दर्शन व्यवस्था में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ेगी सभी को सरल -सुगम दर्शन होंगे।
