देहरादून

अपराधियों पर कसता दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति का शिकंजा

Spread the love

*आपरेशन प्रहार:*

कोतवाली डोईवाला देहरादून 

*शातिर महिला हिस्ट्रीशीटर/शराब तस्कर आई दून पुलिस की गिरफ्त में।*

*अभियुक्ता के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में गैंगस्टर सहित 50 से अधिक अभियोग हैं पंजीकृत।*

*अभियुक्ता के कब्जे से 52 टेट्रा पैक देशी शराब,माल्टा बरामद।*

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम लगातार चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 20.04.2026 को राजीवनगर तिराहा, डोईवाला के पास से एक महिला अभियुक्ता मायादेवी पत्नी स्व0 मुकेश कुमार निवासी ग्राम छदम्मीवाला कोतवाली डोईवाला देहरादून को 52 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब माल्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्ता वर्तमान मे कोतवाली डोईवाला हिस्ट्रीशीटर है तथा कोतवाली डोईवाला सहित जनपद देहरादून के विभिन्न थानो पर अभियुक्ता के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित आबकारी अधिनियम के 50 से अधिक अभियोग पंजीकृत है ।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:*

मायादेवी पत्नी स्व0 मुकेश कुमार निवासी ग्राम छदम्मीवाला कोतवाली डोईवाला

*बरामदगी*: 52 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब माल्टा

  *पुलिस टीम*

01-म0हे0का0 सोनिका

02-हे0कानि0 अनिल कुमार

03-कानि0 सोविन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *