उत्तराखंड

पौड़ी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर साइन बोर्ड एवं दिशा सूचक चिन्ह लगाए गए

Spread the love

*🛕 चार धाम यात्रा में दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पौड़ी पुलिस की व्यापक तैयारियां — यात्रा मार्गों पर साइन बोर्ड एवं दिशा सूचक चिन्ह किए जा रहे स्थापित।*

चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा मार्गों के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर यातायात नियमों से संबंधित साइन बोर्ड एवं दिशा सूचक चिन्ह स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक यात्री को यात्रा के दौरान स्पष्ट मार्गदर्शन मिल सके। इन सूचना पट्टों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित वाहन संचालन, निर्धारित गति सीमा का पालन, ओवरटेकिंग से बचाव तथा पर्वतीय मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
पौड़ी पुलिस का यह प्रयास न केवल यातायात को सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को न्यूनतम करते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है। “सुरक्षित यात्रा, सुखद अनुभव” के संकल्प के साथ पौड़ी पुलिस निरंतर सक्रिय रूप के कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *